img-fluid

Sohail Khan पत्नी के साथ मिलकर चलाते हैं करोड़ों का बिजनेस, मौलवी को किडनैप करके किया था निकाह

December 20, 2021

डेस्क। बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान जिसतना लाइम लाइट में रहते हैं। उतनी ही सुर्खियों में उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं। सलमान खान के दो भाई और हैं अरबाज खान और सोहेल खान। ये तीनों ही भाई इंडस्ट्री में लुक्स के मामले में सभी हीरो को कड़ी टक्कर देते हैं।

लेकिन आज बात करेंगे सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के बारे में। अपने भाईयों यानी सलमान और अरबाज की तरह सोहेल ने भी अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाई है। सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1970 को हुआ था। इस साल सोहेल अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं।

सोहेल ने अपने भाई की तरह एक्टिंग में ना जाकर निर्देशक और प्रोड्यूसर बनने का सोचा। उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म औज़ार को निर्देशित किया। इसमें सलमान खान, संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने प्यार किया तो डरना क्या निर्देशित की। बतौर लीड एक्टर सोहेल ने अपने अभिनय की शुरुआत 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से की, जिसे उन्होंने लिखा भी था। इसमें समीरा रेड्डी मुख्य भूमिका में थीं।

भागकर की थी शादी
प्यार किया तो डरना क्या फिल्म के दौरान ही सोहेल की सीमा सचदेव से मुलाकात हुई। सीमा दिल्ली की रहने वाली थीं लेकिन फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। सोहेल सीमा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे लेकिन सीमा का परिवार इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं था और इ्सलिए दोनों ने भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद आधी रात को दोनों के निकाह के लिए मौलवी तक को किडनैप किया गया और फिर सबकुछ कुबूल हो गया।


सलमान के साथ पांच फिल्मों में किया काम
बाद में सोहेल को कई फिल्मों में देखा गया, लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। उन्हें आखिरी बार जीजा आयुष शर्मा की बॉलीवुड डेब्यू लवयात्री में कैमियो करते देखा गया था। सोहेल ने अब तक पांच फिल्मों में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर किया है। मैंने प्यार क्यों किया, सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, वीर और ट्यूबलाइट।

हालाँकि, मैंने प्यार क्यों किया को छोड़कर? बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। सोहेल ने तीन साल के गैप के बाद सलमान खान की फिल्म राधे से प्रोडक्शन की दुनिया में वापसी की। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत उनकी आखिरी प्रोडक्शन फिल्म फ़्रीकी अली सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। सोहेल का अपना प्रोडक्स हाउस भी है जो वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर चलाते हैं।

क्या करती हैं सोहेल खान की पत्नी
सीमा सचदेव भी जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। वह अपने पति सोहेल के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट बिजनेस भी चलाती हैं। टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने डिजाइन की थीं।  सीमा का ‘बांद्रा 190’ नाम से एक बुटीक है। जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं। शादी के बाद सोहल और सीमा एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं- निर्वान और योहान।

Share:

  • पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नापाक साजिश, श्रद्वा स्थलों की सुरक्षा में हाई एलर्ट घोषित

    Mon Dec 20 , 2021
    जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने पंजाब सरकार को हाई अलर्ट किया है कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नापाक योजना देश विरोधी तत्वों द्वारा की जा रही है। एजेंसियों ने सभी डेरा मुखियों के अलावा सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को यकीनी बनाने का आदेश दिया है। इस इनपुट के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved