img-fluid

दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण…

October 14, 2022

उज्जैन। दीपावली के दूसरे दिन अर्थात 25 अक्टूबर को इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा और ऐसी स्थिति में इस दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही मंदिरों में अन्नकूट के आयोजन नहीं हो सकेंगे।
ज्योतिषियों के अनुसार भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के आयोजन 25 अक्टूबर को नहीं बल्कि अगले दिन 26 अक्टूबर को होंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि करीब 27 वर्षों बाद ऐसा होगा जब गोवर्धन पूजा वाले निश्चित दिन पूजा या अन्नकूट जैसे आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा और प्रति वर्ष परंपरा अनुसार दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही मंदिरों में अन्नकूट लगाया जाता है लेकिन इस वर्ष ऐसा सूर्य ग्रहण होने के कारण नहीं हो सकेगा।


सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा
सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को तड़के 4.22 से शुरू होगा जो शाम 6.25 बजे तक रहेगा। इसका मध्यकाल शाम 5.28 पर रहेगा। 25 अक्टूबर को साल का यह आखिरी सूर्यग्रहण है। इसके पहले 30 अप्रैल को सूर्यग्रहण था, जो भारत में नहीं दिखाई दिया था। इस बार यह भारत में दिखाई देगा। इस कारण इसका सूतक मान्य रहेगा। इसका सूतक 25 अक्टूबर को ग्रहण से चार प्रहर पहले तड़के 4.22 पर शुरू हो जाएगा। सूतक लगने के पहले दीपावली की पूजा सभी जगह हो चुकी होगी।

Share:

  • कानीपुरा रोड की तिरुपति सॉलिटेयर कॉलोनी के कई मकानों में चोरी

    Fri Oct 14 , 2022
    आज सुबह पता चलने पर भीड़ लग गई-पुलिस ने पहुँचकर जाँच की तो कैमरे में चार लोग दिखाई दिए उज्जैन। शहर में त्यौहारी सीजन शुरू होते ही चोरों ने भी अपना काम शुरू दिया है। एक सप्ताह पहले ही मक्सीरोड सब्जी मंडी में चोरी की बड़ी वारदातें हुई थीं और इसके बाद बीती रात कानीपुरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved