
भोपाल। कभी धूप, कभी वर्षा… कुछ इसी तरह रहने वाला है राजधानी का मौसम। वर्षा का दौर राजधानी में रुक-रुक कर जारी रहने के आसार है। भोपाल के कुछ इलाकों में छुट-पुट वर्षा मौसम सुहाना करेगी, तो दूसरी तरफ लोग धूप व गर्मी से परेशान होंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में कुछ नमी आ रही है। इससे ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कही छिटपुट वर्षा होने के आसार हैं। शेष जिलों में धीरे-धीरे मौसम अब साफ होने लगेगा। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. ममता यादव बताती हैं कि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved