
मोतिहारी। बिहार (Bihar) के मोतिहारी (Motihari) में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार (Relationship Shame) हुआ है। मामूली पारिवारिक विवाद (Family Dispute) में दामाद (Son-in-Law) ने कुल्हाड़ी (Axe) से काट कर कर दी अपने ही ससुर (Father-in-Law ) की निर्मम हत्या (Killed) कर दी। पुलिस दामाद व नाती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दामाद ने ससुर की हत्या की बात को कबूल की है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है। मामला पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव का है।
जानकारी के अनुसार, नारायण पकड़ी गांव मे उस समय सनसनी फैल गई जब लोगो को ये पता चला कि गांव के ही 65 वर्षीय योगिंदर बैठा की निर्मम हत्या उसके ही दामाद भूलन बैठा ने कर द है। घटना के बाद एक ओर जहां सैकड़ो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं मृतक के परिवार में रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों में फेंके गए शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने कलियुगी दामाद व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved