img-fluid

’20 दिन के अनशन से कमजोर हुए सोनम वांगचुक’, जानें सफदरजंग अस्पताल ने क्या कहा

July 18, 2026

नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि वांगचुक को आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए भर्ती किया गया है। अस्पताल ने बताया है कि लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण वे काफी कमजोर हो गए हैं। हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन शरीर के जरूरी स्वास्थ्य मानकों को सामान्य करने के लिए उन्हें लगातार निगरानी, जांच और उपचार की आवश्यकता है।

वांगचुक की हेल्थ अपडेट देते हुए सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बांबा ने कहा, ‘सोनम वांगचुक आज सुबह करीब 7:40 बजे हमारे अस्पताल पहुंचे। लंबे समय तक भूख हड़ताल पर रहने की वजह से वे कुछ कमजोर हो गए हैं और उनके शरीर में पानी की हल्की कमी (डिहाइड्रेशन) है। इसके अलावा उनके सभी जरूरी वाइटल पैरामीटर्स फिलहाल सामान्य और स्थिर हैं। उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है तथा उनका इलाज जारी है। वह पूरी तरह होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल पहुंचने के बाद सबसे पहले इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इसके बाद उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती कर लिया गया है। वह पूरी तरह सचेत हैं और उनके सभी स्वास्थ्य मानक सामान्य हैं। हालांकि, शरीर में पानी की कमी के कारण उनके इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन कुछ प्रभावित हुआ है। इसे ठीक करने के लिए उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद उनकी स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी।’


  • सूत्रों के मुताबिक, सोनम वांगचुक के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में 2 डॉक्टर और 2 पैरामेडिक्स स्टाफ को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह RML अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिक्स स्टाफ की टीम ने सोनम वांगचुक का हेल्थ चेकअप किया था। सूत्रों के मुताबिक, हेल्थ चेकअप के दौरान सोनम वांगचुक को डॉक्टर ने एडवाइज किया कि आपकी तबीयत खराब है इसलिए आपको अस्पताल में भर्ती करना होगा। इसके बाद सोनम वांगचुक ने डॉक्टर से अस्पताल में भर्ती होने के लिए मना कर दिया। सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत और RML अस्पताल के डॉक्टर की एडवाइज को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से एंबुलेंस के जरिए सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया।

    अस्पताल में भर्ती होने के बाद वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने X पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि वह सफदरजंग अस्पताल में मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि सोनम वांगचुक को उनके परिवार तथा पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत पर नजर रखने वाले डॉक्टरों की सहमति के बिना न तो मुंह से कोई दवा या तरल पदार्थ दिया जाए और न ही नस के जरिए कोई उपचार किया जाए। जानकारी के मुताबिक, सोनम वांगचुक पूरी तरह होश में हैं और उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत या वाइटल पैरामीटर्स फिलहाल सामान्य और स्थिर हैं। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।

    Share:

  • बेटमा के दो स्कूलों में एक भी छात्र नहीं मिला, मध्याह्न भोजन व्यवस्था में भी लापरवाही, कई शिक्षकों को नोटिस

    Sat Jul 18 , 2026
    गुरुजी स्कूल में हाजिर, बच्चे नदारद… बेटमा संकुल के निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल इंदौर, कमलेश्वरसिंह सिसौदिया। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए कई सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं आ पाई है। बेटमा संकुल के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के जिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved