मुंबई (Mumbai)। डंकी ड्रॉप 2 के साथ शुरू हुई म्यूजिकल जर्नी (musical journey) में लुट पुट गया के बाद सोनू निगम के ट्रैक की प्रत्याशा दर्शकों के बीच सबसे ऊपर थी। आज रिलीज हुआ गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ (nikale the kabhee ham ghar se ) एक खूबसूरत कहानी को बुनते हुए चार दोस्तों की शानदार कहानी और उनकी विदेश तक पहुंचने की कोशिश को बयां करता है। ये गाना वतन की यादों की गहराईयों में समा जाता है, जिसे अपने देश से दूर होकर एक अच्छे भविष्य की खोज में निकले हर एक शक्स के दिल की गहराई से महसूस किया जा सकता है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved