
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में सिहोरा तहसील के अगरिया ग्राम निवासी 93 वर्षीय शांति दासी का उनके परिजनों ने देहदान एनाटॉमी विभाग में दान कर दिया। मृतका शांति दासी के तीनों पुत्र धनीराम दास, रमेश दास और राजकुमार दास और परिवार के सभी सदस्यों की संपूर्ण स्वीकृति से देहदान किया गया। मृतका के बड़े पुत्र धनीराम दास ने बताया कि संत रामपाल महाराज से मिली प्रेरणा के बाद उन्होंने अपनी मां का देहदान किया है। उनकी मां की अंतिम इच्छा भी देहदान करने थी। इस दौरान एनाटामी विभाग के प्रोफेसर डॉ. एनएल अग्रवाल और डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, डॉ. अमरीश तिवारी ने बताया कि किस प्रकार देहदान न केवल मेडिकल छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करता है। बल्कि जरूरतमंद लोगों को नए अंग भी दान करता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved