मनोरंजन

चार साल की उम्र से ही गाने लगे थे Sonu Nigam

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर (famous singer) व एक्टर सोनू निगम (Sonu Nigam) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी ख़ूबसूरत आवाज की बदौलत दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 30 जुलाई, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम (Sonu Nigam) सिंगर आजम निगम और शोभा निगम के बेटे हैं। सोनू निगम ने महज 4 साल की उम्र में अपनी गायिकी की शुरुआत की थी।शुरुआत में वह अपने पिता के साथ शादी- और पार्टियों में गाना गाया करते थे। धीरे-धीरे सोनू की गायिकी में रुचि बढ़ती गई और सिंगर बनने का सपना लिये बहुत कम उम्र में वह मुंबई आ गए।

Sonu Nigam-उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया। 1995 में वे पापुलर टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ होस्ट करने लगे। इसी दौरान टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार ने उन्हें फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ गाने का मौका दिया। लेकिन यह फिल्म उस समय किसी कारणवश समय से रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन यह फिल्म जब रिलीज हुई तो फिल्म का यह गाना दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया। फैंस सोनू निगम की आवाज के दीवाने हो गए।



इसके बाद सोनू ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट गाने दिए। उन्होंनेे फिल्म बाॅर्डर में अनु मलिक द्वारा कम्पोज किए गए सांग ‘सन्देसे आते हैं’ को भी गाया जो कि सुपरहिट हुआ । वहीं फिल्म परदेस में ‘ये दिल’ गाने भी लोगों को काफी पसंद आया। 1999 में टी सीरीज ने निगम का अल्बम दीवाना रिलीज किया, इसका संगीत साजिद वाजिद ने दिया था। सोनू ने हिन्दी की कई अन्य फिल्मों में भी गाने गाए और कई पुरस्कार जीते। उन्हें फिल्म कल हो ना हो के टाइटल सांग और फिल्म अग्निपथ के गाने ‘अभी मुझमें है कहीं’ के लिए काफी सराहना मिली। उन्होंने रोमांटिक, राॅक, सैड, देशभक्ति जैसी हर तरह के गाने गाए और दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। इसके अलावा वह कुछ फिल्मों में अभिनय करते भी नजर आये जिनमें बेताब, जानी दुश्मन, लव इन नेपाल आदि शामिल हैं।

सोनू निगम के चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं।उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम मधुरिमा मिश्रा है।दोनों का एक बेटा नेवान है।

 

 

Share:

Next Post

birthday special: पर्दे के खलनायक सोनू सूद ऐसे बने रियल लाइफ के नायक

Sat Jul 30 , 2022
बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में खलनायक की भूमिकाएं (villain roles) निभा अभिनेता चुके सोनू सूद (Sonu Sood) आज रियल लाइफ के नायक बन चुके हैं और उनकी दरियादिली के लिए आज फैंस उन्हें मसीहा की तरह पूजते हैं। सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई, 1973 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। उनके […]