img-fluid

सूरमा के बतोले

June 14, 2022

भायान भोत लंबा अरसा हो गिया झां पे अपन्ने सहाफियों (पत्रकारों) की खेर खबर ही नई ली। तो चलो साब अपने पत्रिका की तरफ एक चक्कर मारी याएं। खबर मिली हेगी के पत्रिका के टॉप मैनेजमेंट ने अपने तमाम एडिशनो में संपादक लेवल के बंदों के लपक तबादले करे हैंगें। गोया के केसरगढ़ के एक आदेश से पूरे घर केई बदल डाले गए। अपन को पूरे इंडिया से क्या कन्ना साब। अपन तो खां लोकल आदमी ठेरे। तो भोपाल और सूबे के दूसरे एडिशनों की जानकारी आपको दिए देते हैं। भोपाल पत्रिका के भन्नाट रेजिडेंट एडिटर पंकज श्रीवास्तव साब का तबादला कोटा राजस्थान पत्रिका में हो गया है। भाई भोपाल में पांच बरसों से इस ओहदे पे थे। कोटा राजस्थान का भोत अहम एडिशन हेगा। लिहाजा पंकज भाई का सिलेक्शन उनके तजरबे की बिना पे हुआ। भोपाल पत्रिका के रेजिडेंट एडिटर महेंद्र प्रताप सिंह बनाए गए हैं। ठाकुर साब अभी तलक लखनऊ में अखबार के डिजिटल एडिशन की जवाबदारी संभाल रहे थे। पत्रिका में जोनल एडिटर की रिवायत भी है। जो कुछ एडिशन का रिव्यू करता है। इस ओहदे पे राजीव जैन नमूदार हो गए हैं। बाकी जबलपुर पत्रिका के एडिटर गोविंद ठाकरे का नया ठिकाना अब इंदौर हो गया है। वहीं अभी तलक सतना एडिटर का काम देख रहे राजेंद्र गहरवार ने जबलपुर पत्रिका में एडिटर की कुर्सी पे आमद दे दी है। सतना पत्रिका में नंबर दो पोजिशन पे रहे पुष्पेंद्र पांडे भईं पे एडिटर बना दिए गए हैं। इसी तरा ब्रजेश तिवारी सागर और सिकंदर पारिक रतलाम एडिटर होंगे। बाकी भाई मियां वो अपने बिंदास पत्रकार रविंद्र केलासिया साब नवभारत भोपाल में रेजिडेंट एडिटर हो गए हैं। रविंद्र भाई ने अपनी छत्तीस बरस से भी ज्यादा की सहाफत में नई दुनिया, दैनिक नईदुनिया, दैनिक भास्कर, नवदुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवाया। फिलहाल रविंद्र केलासिया छतरपुर भास्कर में एडिटर थे। उम्मीद है इनकी रहबरी में नवभारत जान पकड़ लेगा। एक और खबर हालांकि थोड़ी पुरानी हेगी बाकी लगे हाथों आपको बताते चलें के रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश श्रीवास्तव साब ने डाक्टर सुरेश मेहरोत्रा के विहिस्पर्स इन द कोरिडोर्स डॉट कॉम में बतौर ग्रुप एडिटर एंड कंट्री हेड के ओहदे पे आमद दे दी हे। सियासी और नौकरशाही में इनके भोत उम्दा राब्ते हें। उधर नौजवान सहाफी देवेंद्र गोरे पीपुल्स समाचार की सीढिय़ां उतर गए। भांपे इन्ने साढ़े चार बरस आर्ट एंड कल्चर की बीट देखी। देवेंद्र दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में फीचर पेज पे बतौर सब एडिटर काम करेंगे। आप सबों को अपनी नई जिम्मेदारियों की दिली मुबारकबाद।

Share:

  • नेता पुत्रों को टिकट नहीं देने के फैसले का भाजपा में Side effect आना शुरू

    Tue Jun 14 , 2022
    जयंत मलैया के बेटे ने दूसरे नेता पत्रों को दिखाई राह भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मप्र प्रवास के दौरान ऐलान किया था कि नेता पुत्रों को पार्टी में फिलहाल टिकट नहीं मिलेगा। भाजपा के इस फैसले का पार्टी में साइड इफेक्ट शुरू हो गए हैं। भाजपा में राजनीतिक भविष्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved