मुंबई (Mumbai) साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फिल्म पुष्पा को बंपर सफलता मिली है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को नेशनल क्रश (national crush) भी कहा जाता है। अब खबर है कि रश्मिका भी जल्द शादी करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबको काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया है। जिसके बाद खबरें आईं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के इस साल शादी करने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, न रश्मिका और न ही विजय ने अभी तक इसके बारे में खुलासा किया है।
रश्मिका मंदाना ने मुंबई में हाल ही में अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं रश्मिका और देवरकोंडा को मुंबई में कई बार डेट पर एक साथ जाते देखा गया है। रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की चर्चा उनके गोवा ट्रिप से मिली। अभिनेत्री ने विजय और उनके भाई आनंद के साथ नया साल गोवा में मनाया था। पुष्पा फिल्म की अभिनेत्री की विजय की मां से भी अच्छे संबंध हैं।
2017 में मंदाना ने रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। हालांकि यह सगाई ज्यादा दिन तक नहीं चली। शादी के पहले ही इन दोनों के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थी। सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया। इस पर रश्मिका ने सफाई देते हुए कहा कि ‘काफी समय से मैं अपने बारे में कई कहानियां सुन रही हूं, यह बातें मुझे रोजाना परेशान करती हैं। मैं यहां किसी को भी सफाई देने नहीं आई हूं। आपको मेरी सिचुएशन को समझना होगा, हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved