img-fluid

इन्दौर जू में आएगा साउथ अफ्रीका का झेब्रा

July 28, 2020


बदले में मुंबई जू को लायन का जोड़ा और भेडिय़ा देने पर सहमति
इन्दौर। अब तक देश के सिर्फ चार- पांच प्राणी संग्रहालयों में ही मौजूद साउथ अफ्रीका का झेब्रा अब इन्दौर में भी नजर आएगा। मुंबई प्राणी संग्रहालय द्वारा साउथ अफ्रीका से चार झेब्रा बुलवाए जा रहे हैं। इनमें से दो इन्दौर जू को दिए जाने पर सहमति हो गई है और उसके बदले में जू द्वारा लायन का जोड़ा और भेडिय़ा दिया जाएगा।
देशभर के कई प्राणी संग्रहालयों में मौजूद वन्य प्राणियों का अन्य प्राणी संग्रहालयों द्वारा आदान-प्रदान किया जाता रहा है। पहले वन्य प्राणियों को लेकर जू की सहमति बन जाती है, उसके बाद इसके प्रस्ताव सेंट्रल जू अथॉरिटी को भेजे जाते हैं, जिस पर मंजूरी मिलने के बाद संबंधित वन्य प्राणी को अन्य शहरों के जू में भेज दिया जाता है। करीब 8 से 10 प्रस्ताव ऐसे हैं, जिनमें अन्य शहरों के जू से वन्य प्राणी लाए जाने के मामले हैं। अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के मुताबिक मुंबई प्राणी संग्रहालय द्वारा साउथ अफ्रीका से चार झेब्रा बुलवाए जा रहे हैं। इनमें से दो मुंबई जू में ही रखे जाएगे और दो इन्दौर जू के लिए दिए जाएंगे। इसके बदले में इन्दौर जू द्वारा लायन का जोड़ा और भेडि़ए का जोड़ा दिया जाएगा।
मैसूर, हैदराबाद दिल्ली के चुनिंदा जू में है झेब्रा
साउथ अफ्रीका का झेब्रा देश के चुनिंदा चार से पांच प्राणी संग्रहालयों में ही है। इनमें मैसूर, दिल्ली, हैदराबाद और पटना हैं, जहां इस प्रजाति के झेब्रा रखे गए हैं। अब तक इन्दौर जू में एक भी झेब्रा नहीं है और इसके आने के बाद बच्चों में इसका खासा आकर्षण रहेगा।

Share:

  • उद्योगपति सेठी पर लॉकडाउन में केस, अनलॉक में मिली बेल

    Tue Jul 28 , 2020
    इंदौर। लॉकडाउन में उद्योगपति प्रमोद सेठी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दर्ज केस में अनलॉक होने के बाद जमानत मिली है। प्रमोद पिता दर्शनलाल सेठी (62) निवासी विजय नगर पर आरोप था कि उसने हरीश पाहवा से घटना के लगभग तीन वर्ष पूर्व 23 लाख रुपए उधार लिए थे। जब पाहवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved