img-fluid

टॉप 10 एक्टर-एक्ट्रेस की लिस्ट में साउथ का दबदबा… शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ ये सुपरस्टार बना नंबर-1

November 21, 2025

मुम्बई। फैंस (Fans) हमेशा ही ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार टॉप 10 (Favorite Star Top 10) की लिस्ट में किस नंबर पर हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media.) ने टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स (Top 10 Most Popular Actors) और मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस (Most Popular Actresses) की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये लिस्ट अक्टूबर 2025 की है। इस लिस्ट में लगातार साउथ के स्टार्स का बोलबाला है। चलिए जानते हैं नंबर 1 पर किस एक्टर-एक्ट्रेस ने जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है…

ऑरमैक्स टॉप 10 मीडिया की रिपोर्ट में बीते कई महीनों से अगर किसी एक्टर ने अपनी जगह बनाई हुई है तो वो कोई और नहीं, बल्कि बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार यानी प्रभास हैं। इस मंथ भी प्रभास नंबर वन पर हैं। दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर थलापति विजय हैं। ये भी लगातार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।


बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने चौथे नंबर पर हैं। ऑरमैक्स की लिस्ट में अजित कुमार पांचवे नंबर पर आ गए हैं। लिस्ट में छठे नंबर पर आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर हैं। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। आरआरआर फेम रामचरण इस लिस्ट में इस बार शामिल हुए हैं। एक्टर पवन कल्याण भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एक्टर लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। बॉलीवुड दबंग सलमान खान लिस्ट में आखिर पर आ गए हैं। एक्टर 10वें नंबर पर हैं।

टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में साउथ की ये हिरोइन बनी नंबर 1
ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अब ऑरमैक्स मीडिया ने अक्टूबर, 2025 की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी कर दी गई है। चलिए जानते हैं नंबर 1 पर किस एक्ट्रेस ने जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है…

ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में हमेशा की तरह इस बार भी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने नंबर वन पर अपनी जगह बनाई है। दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट का नाम है। इस बार तीसरे नंबर पर काजल अग्रवाल आ गई हैं। साई पल्लवी को पीछे छोड़ते हुए इस बार रश्मिका मंदाना चौथे पर आ गई हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। साई पल्लवी ने सातवें पर जगह बनाई है। ऑरमैक्स की लिस्ट में एक्ट्रेस नयनतारा आठवें नंबर पर हैं। पुष्पा 2 में थप्पड़ मारूंगी गाने से सबका दिल जीतने वाली श्रीलीला भी इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। काफी समय के बाद ऑरमैक्स की लिस्ट में तमन्ना भाटिया ने एंट्री की है। लिस्ट में वो दसवें नंबर पर हैं।

Share:

  • Miss Universe : मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, जानें भारत की मनिका विश्वकर्मा किस नंबर पर रहीं

    Fri Nov 21 , 2025
    नई दिल्ली. 21 नवंबर को थाईलैंड (Thailand) के बैंकॉक (Bangkok) में साल 2025 की मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का फिनाले हो रहा है जो भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ. जानकारी के मुताबिक, मिस मेक्सिको (Miss Mexico) को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है. इसके साथ ही चौथा उपविजेता: कोटे डी आइवर फर्स्ट रनरअप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved