img-fluid

छत्रपति संभाजी महाराज को बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी सपा विधायक अबू आजमी ने

March 11, 2025


मुंबई । सपा विधायक अबू आजमी (SP MLA Abu Aazmi) ने छत्रपति संभाजी महाराज को बलिदान दिवस पर (To Chhatrapati Sambhaji Maharaj on Martyrdom Day) विनम्र श्रद्धांजलि दी (Paid Humble Tribute) ।

मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने पर विवादों में घिरे सपा विधायक अबू आजमी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छत्रपति संभाजी महाराज का फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “स्वराज्य के दूसरे छत्रपति, पराक्रमी एवं वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे। इनके पिता का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज था। 14 मई 1657 को जन्में छत्रपति संभाजी महाराज ने पिता की मृत्यु के बाद 1681 में मराठा साम्राज्य की बागडोर संभाली थी। वे अपनी वीरता, युद्ध कौशल और हिंदू स्वाभिमान के लिए जाने जाते हैं।
बता दें कि हाल ही में सपा विधायक अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी आलोचना की। हालांकि, अबू आजमी ने विवाद बढ़ने पर अपने बयान को वापस ले लिया था। इसके बावजूद उन्हें मौजूदा विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया था। सपा नेता ने मौजूदा सत्र से निलंबन को राजनीति से प्रेरित बताया था।

सपा नेता ने वीडियो बयान में कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष ने मुझे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। मुझे ताज्जुब हुआ कि मैंने विधानसभा के अंदर कोई गलत बात नहीं की थी। वहीं, बाहर हमने किसी महापुरुष के बारे में अपशब्द नहीं कहे। मैंने केवल इतिहास में वर्णित बातों का संदर्भ दिया था। इसके बाद भी विधानसभा अध्यक्ष ने हमें निलंबित कर दिया, जिसका हमें अफसोस है।

Share:

  • उज्जैन की कनेक्टिविटी और शिप्रा पर फोकस, सिंहस्थ के लिए इस साल 6000 करोड़ के काम

    Tue Mar 11 , 2025
    उज्जैन। तीन साल बाद उज्जैन (Ujjain) में लगने वाले सिंहस्थ मेले के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 19 से ज्यादा विभागों को अलग-अलग निर्माणों की जिम्मेदारी दी गई है। इस साल छह हजार करोड़ के काम होना है। पिछले साल प्रदेश सरकार ने बजट में सिंहस्थ (Ujjain Simhastha) मद में रखे 500 करोड़ रुपये इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved