img-fluid

Spain: मैड्रिड में गैस रिसाव से तीन मंजिला इमारत में विस्फोट, 25 लोग घायल

September 14, 2025

मैड्रिड। स्पेन (Spain) की राजधानी मैड्रिड (Madrid) में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को एक इमारत में विस्फोट (Explosion in Building) हो गया। हादसे में 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घटना के बारे में मैड्रिड की आपातकालीन सेवाओं ने जानकारी दी। स्पेनिश समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, अग्निशमन कर्मियों को संदेह है कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ है। हालांकि, पुलिस अभी विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।


  • तीन मंजिला इमारत में हुआ विस्फोट
    अग्निशमन विभाग के प्रमुख जेवियर रोमेरो ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब तीन बजे तीन मंजिला इमारत की निचली मंजिल पर हुआ। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबे में दबे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि विस्फोट से एक कैफे, एक दुकान और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

    Share:

  • TGIKS: सीजन के आखिरी एपिसोड में आएगा ट्विस्ट, होस्ट बनकर आएगा यह एक्टर, कपिल शर्मा बनेंगे मेहमान

    Sun Sep 14 , 2025
    मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (OTT -Netflix) पर प्रसारित होने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) अपने इस सीजन के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) होस्टेड इस टॉक शो के पिछले दो सीजन में 13-13 एपिसोड रहे थे, लेकिन तीसरे सीजन में मेकर्स ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved