img-fluid

दिल्ली में स्पाइस जेट के विमान की आपात लैंडिंग, चिंगारी दिखने के बाद उतारनी पड़ी, 150 यात्री थे सवार…

February 24, 2026

नई दिल्ली. इंजन (Engine) में खराबी के कारण दिल्ली (Delhi) से लेह (Leh) जा रही फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाए जाने की खबर है। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार सुबह लेह जाने वाले स्पाइसजेट (SpiceJet) के एक विमान (plane) को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट नंबर एसजी121 में लगभग 150 लोग (150 passengers) सवार थे। यह विमान बोइंग कंपनी का था।

क्या चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग?
बोइंग 737 मॉडल के इस विमान के इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार, आपात लैंडिंग से पहले कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

विमानों के परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक उड़ान को मंगलवार सुबह 5:55 बजे दिल्ली से लेह रवाना होना था, लेकिन फ्लाइट 6.21 बजे टेकऑफ हुई। आपात लैंडिंग के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित
रिपोर्ट के मुताबिक विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित हैं।

Share:

  • कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा का बड़ा कदम, तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली। कनाडा (Canada) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Hussain Rana) की नागरिकता रद्द करने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फैसला कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) के प्रस्तावित भारत दौरे से ठीक पहले लिया गया है, जिसे दोनों देशों के संबंध सुधारने की दिशा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved