
केवड़िया। केंद्रीय खेल मंत्री (Union Sports Minister) अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि 6 महीने में एक बार (Once in 6 Months) सभी राज्यों के खेल मंत्री (Sports Ministers of All States) मिलेंगे (Will Meet), इससे खेलों को आगे बढ़ावा मिलेगा (Sports will Get a Boost) ।
ठाकुर ने कहा कि देश के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपनी भागीदारी देकर अच्छे सुझाव दिए। कई विषयों पर आम सहमति बनी है। यह भी तय हुआ कि हर 2 महीने में सचिव स्तर की मीटिंग होगी, ताकि पता चले कि लिए हुए निर्णय में कितनी तेजी आई है।
‘राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन’ पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 6 महीने में एक बार सभी राज्यों के खेल मंत्री मिलेंगे, ताकि हम जिस दिशा में खेलों को आगे बढ़ाना चाहते हैं उसको समय रहते पूरा कर सकें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved