
इंदौर। सावन में बारिश की खेंच के बाद भादौ की शुरुआत से ही मध्यप्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन हलकी रिमझिम हो रही है, जबकि सबको झमाझम बारिश का इंतजार है। अगले दो से तीन दिन में मानसून की सक्रियता और बढऩे से तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
मालवा-निमाड़ में इस बार सामान्य से करीब पांच इंच बारिश कम बताई जा रही है। हालांकि अगले दो सप्ताह बारिश के लिहाज से बेहतर माने जाएंगे। इसके पीछे मानसून की सक्रियता वजह बताई जा रही है। मौसम केंद्र के अनुसार अभी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है, वहीं दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है जो कि मध्यप्रदेश में मानसून की सक्रियता को बरकरार रखेगा। तेज बारिश जिसका कि सबको इंतजार है, इस सप्ताह के आखिर या अगले सप्ताह की शुरुआत में देखने को मिलेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री चल रहा है। बादलों के कारण सूरज की तेज गर्मी भी दिन में लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पूर्व और दक्षिणी हवाओं के कारण मौसम में उमस बरकरार है। अभी तक औसत बारिश 15 इंच के करीब पहुंच रही है जो कि सामान्य से कम है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved