
रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन (Sputnik V Vaccine) कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट्स से सुरक्षा दिलाने में कारगर है। गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी (Epidemiology and Microbiology) के निदेशक एलेक्जेंडर गट्सिंबर्ग ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यह नए प्रकार के डेल्टा स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर है। रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को और मॉस्को प्रांत में सोमवार को डेल्टा स्ट्रेन (delta strain) के नए वेरिएंट के तीन मामलों की जानकारी मिली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved