img-fluid

श्रीलंका ने आठ भारतीयों को पर्यटक वीजा के दुरुपयोग में हिरासत में लिया

May 29, 2024

कोलंबो (Colombo)। श्रीलंका (Sri Lanka) में एक महिला समेत आठ भारतीयों (Eight Indians.) को पर्यटक वीजा दुरुपयोग (Tourist visa abuse) में हिरासत में लिया गया है। श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने सूचना प्रौद्योगिकी व्यवसाय संचालित करने में पर्यटक वीजा का दुरुपयोग करने के आरोप में आठ भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


इन भारतीय नागरिकों को हाल ही में आव्रजन एवं उत्प्रवासन विभाग के अधिकारियों द्वारा यहां सिनामन गार्डन के पॉश आवासीय क्षेत्र में एक घर पर छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था जहां वे सूचना प्रौद्योगिकी व्यवसाय संचालित करते पाए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों के पास पर्यटक वीजा था। एक व्यक्ति अपने वीजा अवधि से अधिक समय तक रुका हुआ था। पर्यटक वीजा के तहत रोजगार की मनाही है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद हिरासत में लिए गए एक महिला समेत आठ लोगों को स्वदेश भेज दिया जाएगा।

Share:

  • चीन ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रशंसा की

    Wed May 29 , 2024
    – विदेशी सैन्य हवाई अड्डे की अनुमति नहीं देने को सराहा बीजिंग (Beijing)। चीन (China) ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री (Bangladesh Prime Minister) शेख हसीना (Sheikh Hasina) की प्रशंसा की है। शेख हसीना (Sheikh Hasina) की यह सराहना दूसरे देश के सैन्य हवाई अड्डे (Military airport) को मंजूरी देने से इनकार करने के फैसले के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved