img-fluid

स्क्रीनिंग के बाद मिलेगा श्रीकृष्ण की झांकी में प्रवेश

August 13, 2020

संत नगर। उपनगर के नवयुवक सभा स्कूल के हाल में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को प्रदर्शित करते हुए एक आकर्षक झांकी सजाई गई है। आयोजन समिति के जगदीश ने बताया कि या झांकी आम लोगों के दर्शनार्थ शुक्रवार तक रोजाना शाम 7 से 10 बजे तक खुली रहेगी। कोरोना दुष्परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए झांकी में प्रवेश करने वाले हर श्रद्धालु का पहले थर्मल स्क्रीन की जा रही है फिर सैनिटाइजर कर उसे अंदर जाने दिया जा रहा है। झांकी स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन हो इसके लिए भी झांकी में 10 लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। जब अंदर गए 10 लोग दर्शन कर वापस निकलते हैं तब दूसरी 10 लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है।

Share:

  • कांग्रेस ने किया एसडीओपी व थाना प्रभारी का सम्मान

    Thu Aug 13 , 2020
    संत नगर। करोना कॉल के चलते लगे लाक टाउन के दौरान बैरागढ़ एसडीओपी दीपक नायक व थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाहा ने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ किया है। जिसके चलते कांग्रेस नेताओं ने उन्हें शाल व श्रीफल से सम्मानित किया। सम्मान करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी पूर्व पार्षद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved