
नई दिल्ली । साउथ सिनेमा(South Indian cinema) का जलवा अब सिर्फ भारत(India) तक सीमित नहीं रहा बल्कि विदेशों में भी इसका दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 (Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2)ने जापान बॉक्स ऑफिस (Japan box office)पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। 16 जनवरी को जापान में पुष्पा कुनरिन नाम(Pushpa Kunrin name in Japan) से रिलीज हुई इस फिल्म ने वहां टॉप 10 (Indian films)सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
फिल्म की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने जापान में जोरदार प्रमोशन किया था। हालांकि शुरुआती दिनों में फिल्म की रफ्तार धीमी रही लेकिन धीरे धीरे वर्ड ऑफ माउथ का असर देखने को मिला। खास तौर पर टोक्यो और ओसाका जैसे बड़े शहरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला जिसने इसके कलेक्शन को मजबूती दी।
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 ने जापान में 14 दिनों के भीतर करीब 6.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस कमाई के साथ फिल्म ने आमिर खान की धूम 3 को पीछे छोड़ दिया है जिसने जापान में 6.03 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ पुष्पा 2 ने 10वें नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है।
हालांकि अभी फिल्म को इस लिस्ट में और ऊपर जाने के लिए लंबा सफर तय करना होगा। अगला टारगेट रजनीकांत की फिल्म एंथिरन यानी रोबोट है जिसने जापान में लगभग 109.6 मिलियन येन की कमाई की थी। अगर पुष्पा 2 की रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में इसकी रैंकिंग और बेहतर हो सकती है।
जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में अब भी एसएस राजामौली की आरआरआर नंबर 1 पर काबिज है। फिल्म ने जापान बॉक्स ऑफिस पर करीब 139.79 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। इसने वहां भारतीय सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क सेट किया है।
दूसरे नंबर पर रजनीकांत की क्लासिक फिल्म मुत्थु है जिसने लगभग 405 मिलियन येन का बिजनेस किया था। तीसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 है जिसकी कमाई करीब 305 मिलियन येन रही। इसके बाद आमिर खान की 3 इडियट्स और श्रीदेवी की इंग्लिश विंग्लिश भी इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल हैं।
भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पुष्पा 2 पहले ही ऐतिहासिक आंकड़े छू चुकी है। फिल्म ने भारत में 1234.1 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1742.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। फाहद फासिल जैसे मजबूत कलाकारों से सजी यह फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।
जापान बॉक्स ऑफिस पर मिली इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साउथ भारतीय सिनेमा की कहानियां और स्टार पावर अब ग्लोबल ऑडियंस को भी खूब पसंद आ रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved