
अब सप्ताह में सिर्फ तीन दिन रवि, सोम और शुक्रवार को ही चलेगी
इंदौर। इंदौर (Indore) से कर्नाटक (Karnataka) के बेलगाम (Belgaum) के बीच सफर करने वाले यात्रियों (Passengers) को अब इस मार्ग पर सफर करने के लिए सप्ताह में तीन दिन ही सीधी उड़ान की सुविधा मिल सकेगी। स्टार एयर (Star Air) ने यात्रियों की कमी के चलते इंदौर से बेलगाम के बीच मंगलवार की फ्लाइट को बंद कर दिया है। अब इस मार्ग पर फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही चलेगी।
स्टार एयर द्वारा चार सालों से इंदौर (Indore) से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। पहले कंपनी इंदौर से बेलगाम और किशनगढ़ (Kishangarh) के लिए उड़ानों का संचालन करती थी, लेकिन अप्रैल से कंपनी ने किशनगढ़ फ्लाइट को बंद कर दिया है। इसके बाद से कंपनी सिर्फ बेलगाम फ्लाइट का ही संचालन कर रही है। यह फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे बेलगाम से इंदौर आकर 2.45 बजे वापस बेलगाम जाती है। कंपनी मई से हर रवि, सोम, मंगल और शुक्रवार को उड़ानों का संचालन कर रही थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved