img-fluid

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी इसी माह घोषित होने की संभावना

January 01, 2024

नेमप्लेट लगाने वालों को नहीं कांग्रेस को मजबूत करने वालों को मिलेगा पद

इंदौर। लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस इस बार नई कार्यकारिणी को लेकर सख्ती अपना सकती है। घर के बाहर नेमप्लेट लगाकर पद का रसूख बताने वालों को पद से वंचित रखा जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इस बार फालतू भीड़ बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। बताया जा रहा है कि इसी महीने कार्यकारिणी का गठन किया जा सकता है, जिसके लिए नाम लेना शुरू कर दिए गए हैं।


राहुल गांधी की न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश पहुंचने के पहले नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। राहुल गांधी की यात्रा फरवरी माह में प्रदेश में आ सकता है। मणिपुर से 15 जनवरी को निकलने वाली यह यात्रा मुंबई में समाप्त होना है। चूंकि पिछली बार पटवारी को भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था, उसी को लेकर इस बार भी उन्हें अनुभव के आधार पर यात्रा की जवाबदारी सौंपी जा सकती है। वैसे अध्यक्ष रहते उनकी जवाबदारी तो रहेगी ही। इसी के साथ पटवारी अपने हिसाब से टीम का गठन कर सकते हैं। कहा जा रहा हैकि नई टीम में पदाधिकारियों की संख्या कांग्रेस की संस्कृति की तरह रहने वाली है, लेकिन कोशिश यह की जा रही है कि पद लेकर घर बैठने और नेमप्लेट लगाने वालों से परहेज किया जाए। राहुल गांधी से नजदीकी के कारण भी इसका लाभ जीतू पटवारी को मिल सकता है और कार्यकारिणी में उनकी चल सकती है, लेकिन गुटीय संतुलन और नेताओं में तालमेल बिठाने के चक्कर में उन पर दबाव भी आ सकता है। सूत्रों का कहना है कि पहले प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और उसके बाद शहर और जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। कुछ जिलों में निष्क्रिय अध्यक्षों को भी बदले जाने की संभावना जताई गई है।

Share:

  • चीन जाने की तैयारी में मालदीव, भारत से रिश्ता तोड़ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

    Mon Jan 1 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। विस्‍तारवाद चीन समर्थक (expansionism pro china) कहे जाने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (President Mohammed Muizzu) पहले भारत दौरे की सालों पुरानी परंपरा तोड़ने की तैयारी में हैं। खबर है कि वह जल्द ही चीन की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved