img-fluid

प्रदेश तरबतर….10 फीसदी अधिक बारिश

July 09, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में जून (June) माह में हुई कम बारिश (Rain) की भरपाई जुलाई के 8 दिनों में हो गई है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मध्यप्रदेश में अब तक 10 फीसदी अधिक बारिश (10% excess rainfall) हो चुकी है। अच्छी बारिश के चलते किसानों में भी खुशी की लहर है।


  • मानसून के चलते कल प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का दौर चला। कुछ जगह सामान्य वर्षा हुई तो दमोह, आष्टा, ग्वालियर, चंबल संभाग और खरगोन में बाढ़-से हालात उत्पन्न हो गए, वहीं खरगोन में एक युवक बह गया। मौसम विभाग ने आज भी मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है, जबकि उज्जैन, सागर और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दमोह में करीब पौने दो इंच, नर्मदापुरम में 1.1 इंच तथा खजुराहो और टीकमगढ़ में लगभग पौन इंच बारिश दर्ज की गई। जबलपुर, खरगोन और बैतूल में भी करीब आधा इंच वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा दतिया, धार, ग्वालियर, खंडवा, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सिवनी, बालाघाट, मंदसौर, शाजापुर, पन्ना, बड़वानी, देवास और सीहोर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

    Share:

  • पीओके में विरोध प्रदर्शन तेज, आंदोलनकारियों पर कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान पर गंभीर आरोप; नेताओं को बताया जा रहा आतंकी

    Thu Jul 9 , 2026
    श्रीनगर। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में राजनीतिक अधिकारों और संवैधानिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आंदोलन से जुड़े संगठनों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा (Pakistani security) बल प्रदर्शनकारियों पर सख्ती बरत रहे हैं और आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved