
जौनपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। किसानों की फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है, जिससे किसान बेहाल होकर सड़क पर उतर आया है। फिर भी किसान विरोधी भाजपा सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। उक्त बातें सपा के वाराणसी से नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में किसान और यहां की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी। आज प्रदेश का किसान और जवान दोनों अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। जनता अब जाग चुकी है और आगामी चुनाव में प्रदेश में पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved