
यादव समाज ने विजयवर्गीय का माना आभार
इंदौर। जल्द ही इंदौर में यादव समाज की दो प्रमुख हस्तियों की प्रतिमा लगेंगी। इनमें पद्मश्री डॉक्टर भक्ति यादव और राव तुलाराम शामिल है। कल बाणेश्वर कुंड पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों की प्रतिमाओं के लिए शिलान्यास भी किया और यादव समाज ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का आभार माना। इस मौके पर विजयवर्गीय ने कहा कि लोग मुझे पहले यादव के नाम से ही जानते थे और कई लोग तो मुझे कैलाश यादव तक कह दिया करते थे।
समाज के लोगों ने विजयवर्गीय का आभार माना। कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य गुलशन यादव ने बताया कि लंबे समय से हम डॉक्टर भक्ति यादव और राव तुलाराम यादव कि प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री से इसकी सहमति कराई और अब इंदौर नगर निगम द्वारा मूर्ति लगाने की स्वीकृति भी मिल गई है साथ ही इसके टेंडर भी जारी हो गए हैं। कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव, वरिष्ठ समाजसेवी नींबूलाल यादव, आरडी यादव पुरुषोत्तम यादव डॉक्टर सी एल यादव डॉक्टर रमन यादव पूर्व आईजी अशोक यादव हुकुम सिंह यादव हरिनारायण यादव विजय यादव चैन सिंह यादव आईपीएस यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रघु यादव संतोष यादव सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved