
संत नगर। उपनगर के सीहोर नाका स्थित विसर्जन घाट का शनिवार को पुलिस अधीक्षक ( उत्तर) मुकेश श्रीवास्तव ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाट पर ज्यादा भीड़ जमा ना हो इसके लिए भी व्यापक प्रबंध किए जाएं । दुर्गा झांकी आयोजकों को बताया जाए कि वे अलग-अलग समय में आकर माता जगदंबे की प्रतिमा विधि पूर्वक यहां पर विसर्जित करें। विसर्जन के दौरान प्रतिमा के साथ केवल 10 लोग ही आए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के एसडीएम मनोज उपाध्याय भी उपस्थित थे।
उपनगर में आज शाम 4 बजे से माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का क्रम शुरू हो जाएगा। यहां पर परंपरा अनुसार नवमी के दिन ही अधिकांश दुर्गा झांकियों द्वारा प्रतिमाएं विसर्जित की जाती है। कोविड-19 के चलते जुलूस तथा डीजे पर प्रतिबंध होने पर इस पार सभी दुर्गा झांकियों ने आज ही अपनी -अपनी झांकी की प्रतिमाएं विसर्जित करने का मन बना लिया है। धार्मिक विधि पूर्वक आराधना के साथ विसर्जन घाट पर प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी विसर्जन घाट पर नगर निगम द्वारा बोट क्रेन तथा गोताखोर तैनात किए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved