
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की प्रतिमा विदिशा में टाउन हॉल में स्थापित की जाएगी। उन्होंने आज अपने निवास पर सुषमा स्वराज की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। सुषमा विदिशा संसदीय क्षेत्र की सांसद रहीं हैं। इस अवसर पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved