
इंदौर। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में फर्जीवाड़ा न हो, इसलिए सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब ट्रेनिग ले रहे युवाओं को अपने औद्योगिक संस्थान में सुबह आने और शाम को यानी दोनों समय संस्थान में खड़े होकर अपने मोबाइल से अपनी सेल्फी डालना होगी। यानी दोनों टाइम सेल्फी डालने पर ही ट्रेनिंग ले रहे युवाओं की जहां हाजिरी मान्य होगी तो ही उनके खाते में स्टायपेंड की राशि जमा होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में ट्रेनिंग के साथ युवाओं को सरकार नियम अनुसार 8000 से लेकर 10 हजार और 12 हजार रुपए दे रही है। इसमें 75 प्रतिशत राशि सरकार और सिर्फ 25 प्रतिशत राशि ट्रेनिंग देने वाले संस्थानों को स्टायपेंड बतौर युवाओं को मिल रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved