
नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। कारोबार शुरू होने के साथ ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 300 अंक उछलकर खुला।
फिलहाल, सेंसेक्स 312 अंक की बढ़त के साथ 60,946 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही एनएसई के निफ्टी ने 100 अंक की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया और फिलहाल की उछाल के साथ 18,154 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 60,617 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 52 अंकों की बढ़त लेकर 18,055 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved