img-fluid

शेयर बाजार में हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा

February 01, 2026

नई दिल्ली. शेयर बाजार (Stock market) को बजट रास नहीं आया और एक बार फिर कोहराम (Stock Market Crash) मचा है और बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बजट पेश होने के बीच ही अचानक भर-भराकर टूट गया, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. BSE Sensex एक झटके में 2300 अंक से ज्यादा गिर गया, तो वहीं NSE Nifty ने 750 अंक का गोता लगा दिया. मार्केट टूटने से रिलायंस, बीईएल और अडानी पोर्ट्स समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली.



  • सेंसेक्स-निफ्टी में अचानक बढ़ी गिरावट
    बीएसई का सेंसेक्स बजट पेश होने से पहले अपने पिछले बंद 82,269 की तुलना में तेजी लेकर 82,388.97 पर ओपन हुआ था और संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में किए जाने वाले ऐलानों के बीच ये उतार-चढ़ाव में कारोबार करता रहा, बजट के आखिर में अचानक सेंसेक्स ने ऐसा गोता लगाया कि 2370 अंक टूट गया.

    सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty का हाल भी बेहाल नजर आया और शुरुआती उथल-पुथल के बाद इसमें भी गिरावट तेज हो गई औऱ ये करीब 750 अंक फिसलकर कारोबार करता नजर आया.

    Share:

  • इंदौर में मैराथन में मौत

    Sun Feb 1 , 2026
    दिल से दौड़े दिल के लिए.. .दिल का दौरा पड़ा 21 किलोमीटर की दौड़ का दबाव बना मौत का कारण इंदौर। आज सुबह दिल से दौड़े दिल के लिए का स्लोगन लिए हुई मेराथन कोलकाता के एक युवक के लिए दिल के दौरे से मौत का कारण बन गई। मेराथन दौड़ में 21 किलोमीटर दौड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved