img-fluid

झारखंड में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, एसी कोच का शीशा तोड़कर अंदर आया पत्थर

October 23, 2025

डेस्क। झारखंड (Jharkhand) के पश्चिम सिंहभूम जिले (West Singhbhum District) में चलती ट्रेन (Train) पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। देश में इससे पहले भी ट्रेन पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आई हैं और इन्हें रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कई प्रयास भी किए गए हैं। हालांकि, अब तक ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है। ताजा मामले में भी ट्रेन के अंदर बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।


  • जानकरी के अनुसार पत्थर ट्रेन की ए-4 बोगी पर लगा। यह पत्थर खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर आ गया और 33 नंबर सीट पर बैठे एक यात्री को लगा। घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी गई, ट्रेन को रोका गया और चेकिंग की गई। बताया गया कि ट्रेन की खिड़की में लगे कांच बेहद मजबूत होते हैं। आमतौर पर वह आसानी से नहीं टूटते, लेकिन ट्रेन बेहत तेज गति से चल रही थी। इस वजह से कांच टूट गया।

    Share:

  • मध्य प्रदेश में गधों की संख्या में भारी गिरावट, पशुधन गणना रिपोर्ट में चौंकाने वाला आंकड़ा

    Thu Oct 23 , 2025
    भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गधों (Donkeys) की संख्या में चिंताजनक गिरावट दर्ज की गई है. हाल ही में जारी पशुधन गणना (Livestock Census) रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अब सिर्फ 3,052 गधे बचे हैं. जबकि वर्ष 1997 में इनकी संख्या 49,289 थी. यानी पिछले करीब तीन दशकों में 94% की भारी कमी दर्ज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved