
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भीषण गर्मी (Extreme heat) से मिली राहत के बाद अब बारिश (Rain) का दौर शुरू हो गया है। मानसून (monsoon) आने से पहले ही यहां बने दो सिस्टम (two systems) के कारण प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। साथ ही मौसम विभाग ने तेज आंधी का अलर्ट भी जारी किया है।
भोपाल में कल तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके अलावा हरदा, विदिशा में भी बारिश के समाचार मिले हैं। भोपाल में लगभग 2 इंच बारिश हुई। उधर, मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने से पूर्व ही अरब खाड़ी से बने दो सिस्टम के कारण प्रदेश में मानसून से पहले कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ आंधी की संभावना व्यक्त की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved