
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए खड़े हो गए हैं। देश में एक बड़े बदलाव की आंधी चल पड़ी है। छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
उन्होंने आगे कहा, “जनता इंडी गठबंधन के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं कि अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved