
नई दिल्ली।टी20 वर्ल्ड कप 2026(T20 World Cup 2026) के फाइनल में ईशान किशन(Ishan Kishan) ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसे देखकर हर क्रिकेट प्रेमी दंग रह गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में(final against New Zealand,) ईशान(Ishan gave Team India) ने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन ठोककर टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दी, लेकिन इस तूफानी(stormy innings) पारी के पीछे छिपा दर्द(guessed the pain hidden) किसी को अंदाजा नहीं था।
दरअसल, फाइनल से ठीक 24 घंटे पहले ईशान की कजिन बहन और उनके पति एक सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके थे। हादसे की खबर मिलने के बाद ईशान के पिता प्रणव पांडे भी अहमदाबाद नहीं पहुंच सके और तुरंत सिलीगुड़ी रवाना हो गए। इस गहरे व्यक्तिगत दुख के बावजूद ईशान ने देश की उम्मीद और टीम इंडिया का नाम सबसे ऊपर रखा।
ISHAN KISHAN WINNING THE HEARTS 🥹❤️
"Before the game, I lost my cousin sister in a car accident. I played well for her – I spoke to Hardik bhai, he said to put the team ahead. I dedicate this win to her & today is Women's Day, so it makes it all the more special". pic.twitter.com/lKP9uROwjB
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 9, 2026
मैच के दौरान ईशान ने सिर्फ बल्लेबाजी नहीं की, बल्कि फील्डिंग में 3 शानदार कैच भी लपके। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे, और उन्होंने टीम को 255 रन तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया। पूरे एडिशन में ईशान ने 9 मैच खेलकर 317 रन बनाए, 33 चौके और 18 छक्के लगाए, 35.22 की औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से शानदार प्रदर्शन किया।
मैच के बाद इमोशनल होते हुए ईशान ने कहा, “गेम से पहले मैंने अपनी कजिन बहन को खो दिया। यह जीत उसके नाम डेडिकेट करता हूं। हार्दिक भाई ने कहा कि टीम को आगे रखो और मैं वही किया।” साथ ही उन्होंने इस जीत को विमेंस डे के अवसर पर और भी खास बताया।
ईशान की वीरता और आत्म-त्याग को देखते हुए पूरा देश उनके जज्बे और पेशेवर रवैये को सलाम कर रहा है। एक ओर जहां घर में मातम छाया था, वहीं मैदान पर ईशान ने तूफानी अंदाज में भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप दिलाकर इतिहास रच दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved