img-fluid

नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, CG में नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर 26 से अधिक नक्सली मारे गए

May 21, 2025

बीजापुर। नक्सल मुक्त भारत बनाने के लिए जारी ऑपरेशन में बुधवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नक्सल प्रभावित नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है।

बुधवार की सुबह पुलिस ने जानकारी दी थी कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ये मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रही है। नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। तलाशी के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए।


उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- “सुरक्षा बलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है…हमारा एक जवान घायल हुआ है लेकिन वो खतरे से बाहर है। हमारे एक सहयोगी ने ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी…सर्च ऑपरेशन चल रहा है।”

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने कहा- “हमारी सरकार बनने के बाद से लगातार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बल के जवान इस दिशा में लगातार ठोस और मजबूती से काम कर रहे हैं। नारायणपुर इलाके में मुठभेड़ की खबर आई है जिसमें 2 दर्जन से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। निश्चित रूप से हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि मार्च 2026 तक हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हो जाए। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारत को नक्सल मुक्त बनाने के लिए मार्च 2026 की समयसीमा तय की है।

अधिकारियों ने बताया है कि बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पिछले चार माह में 175 से ज्यादा कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। बस्तर संभाग में बीजापुर समेत सात जिले शामिल हैं।

Share:

  • अमेरिका में शख्स ने महिला को जला दिया था जिंदा, अब 13 साल बाद मिली मौत की सजा

    Wed May 21 , 2025
    हंट्सविले। अमेरिका के टेक्सास राज्य में मंगलवार की शाम एक व्यक्ति को बहुत ही खतरनाक सजा दी है। एक महिला को जला कर मारने का दोषी ठहराया गया। इसके बाद उसे जहर का इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी गई। इस व्यक्ति ने 13 साल पहले, 20 मई को डलास में एक दुकान में डकैती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved