
डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से बदला लेना शुरू कर दिया है. वो भी बिना हथियार या मिसाइल चलाए हुए. शुक्रवार (20 मार्च) को यूएई ने ईरान और हिजबुल्लाह से जुड़े 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया. ये सभी सदस्य यूएई में रहकर हिजबुल्लाह और ईरान के बीच फंड का इंतजाम कर रहे थे. इन सदस्यों की गिरफ्तारी ईरान और हिजबुल्लाह के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि, जंग के बीच हिजबुल्लाह ईरान के लिए इजराइल से लड़ रहा है.
खलीज टाइम्स के मुताबिक यूएई की सुरक्षा एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम कर रहे हिजबुल्लाह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यूएई की सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया है कि उसने इन गिरफ्तारियों के जरिए एक आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है.
यूएई की सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि ये सभी सदस्य दुबई और अबू धाबी में बैठकर दुनिया की अर्थव्यवस्था में घुसपैठ कर रहे थे. इनकी कोशिश जंग के दौरान दुनिया की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की थी. ये अपने मकसद में अगर कामयाब हो जाते तो इससे यूएई की अर्थव्यवस्था भी चौपट हो सकती है.
यूएई में हिजबुल्लाह काफी समय से एक्टिव रहा है. हाल ही के दौरान हिजबुल्लाह के कई नेताओं ने यूएई का दौरा किया था, लेकिन जंग के बीच इस आतंकी संगठन पर कार्रवाई कर यूएई ने ईरान को सीधा संदेश दे दिया है. हिजबुल्लाह का अगर फंड पर अगर हमला होता है तो संगठन लड़ाई में कमजोर पड़ सकता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved