
नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी (Former Union Minister Murli Manohar Joshi) ने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों के संघर्ष (Struggle of Protesting Students) की जीत हुई (Has Triumphed) ।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की । उन्होंने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-देर आए दुरुस्त आए। धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है। आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर जल्द ही समय के मुताबिक़ फ़ैसला लेंगे।
उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों की सराहना करते हुए आगे कहा-“उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया। मैं आशा करता हूँ कि अब भारतीय शिक्षा जगत में शीघ्र शांति स्थापित हो जाएगी और छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य और प्रगति के लिए व्यापक अवसर हासिल होंगे।”
इससे पूर्व गुरुवार को भी मुरली मनोहर जोशी ने दिल्ली की सड़कों पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों को सड़कों पर उतरते देखना बेहद दुखद है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि देश की परीक्षा प्रणाली को लेकर छात्रों की चिंताएं पूरी तरह से जायज हैं और सरकार को उनका समाधान संवेदनशीलता के साथ निकालना चाहिए। उल्लेखनीय है कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुके हैं, जिसके अंतर्गत उस समय देश का शिक्षा विभाग आता था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved