img-fluid

विद्यार्थी एआई के सकारात्मक पहलुओं और सार्थक उपयोग पर ध्यान दें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

February 06, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि एआई के सकारात्मक पहलुओं और सार्थक उपयोग पर (On the positive aspects and meaningful use of AI) विद्यार्थी ध्यान दें (Students should Focus) ।


  • प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ की । ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने परीक्षा से जुड़े तनाव और घबराहट को पीछे छोड़ परीक्षा की तैयारी पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हासिल किया। छात्रों का कहना था कि उन्हें इस चर्चा के जरिए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचार व मार्गदर्शन मिले। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कर्तव्य पालन के महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा की। ‘कर्तव्य पालन’ पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें अपने जीवन के तरीकों में सुधार लाना चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने छात्रों से स्वच्छता पर बात की। उन्होंने कहा कि यदि हमें विकसित भारत बनाना है, तो हमें यह तय करना होगा कि हम गंदगी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के विषय में हमें परिवार, मोहल्ले या बाहर कहीं भी समझौता नहीं करना होगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारा स्वस्थ रहना भी एक तरह से हमारा कर्तव्य है। अगर हम इतना भी कर लें तो दुनिया की कोई ताकत भारत को विकसित भारत बनने से रोक नहीं सकती है।

    ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से प्रश्न पूछते हुए कहा कि आप उस पीढ़ी में हैं जहां आपके पास इतना खुला आसमान हैं, इतना बड़ा कैनवास हैं और ऐसे में आप के ध्यान में क्या आता है कि आप क्या कर सकते हैं। एक छात्र ने इस पर कहा कि आज कल जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। एआई में बहुत सारी चीजें होती हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आपको टेक्नोलॉजी का यह अवसर मिला है। हमारे जमाने में इतनी टेक्नोलॉजी नहीं थी। उन्होंने छात्रों से कहा कि एआई आपकी शक्ति को बढ़ाने वाली होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने एआई के सकारात्मक पहलुओं व सार्थक उपयोग की बात की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आपका स्टाइल-आपकी गति’ से लेकर ‘लक्ष्य के साथ तैयारी’, ‘कम प्रेशर-ज्यादा सीखना’, ‘शोर के बीच टिके रहना’, ‘बड़े सपने-बड़े काम’ तक अलग-अलग विषयों पर छात्रों से संवाद किया। इसी बीच, उन्होंने छात्रों के कई सवालों के भी जवाब दिए। पीएम मोदी ने ‘मार्क्स, गेम्स और हंसी के बीच बैलेंस’ पर भी छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पीएम मोदी ने रोजमर्रा की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका महत्व सिर्फ महान नहीं है, यह बेहतरीन है। प्रोफेशनल स्किल्स को लेकर पीएम मोदी ने छात्रों से खुद को ‘पूरी तरह से अप-टू-डेट’ रखने का आग्रह किया।

    इसी बीच छात्र भी प्रधानमंत्री के लिए खास गिफ्ट लेकर आए। सिक्किम की एक छात्रा ने उन्हें ‘चाय’ भेंट की, जिस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि ‘चाय वाले को चाय’। गीत और कविता से लेकर बांसुरी बजाने तक, छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने कई एक्टिविटी कीं। एक छात्रा उनका स्केच लेकर आई, जबकि एक अन्य छात्रा ने उन्हें हैंडमेड बुके दिया। उत्तराखंड का एक छात्र पीएम मोदी के लिए खास तरह की टोकरी लेकर आया, जिसका धार्मिक महत्व बसंत पंचमी के साथ जुड़ा है। एक छात्र ने पीएम मोदी को त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर भेंट की। वहीं असम के एक छात्र ने पीएम मोदी को अपने राज्य की पहचान यानी असम का गमछा दिया।

    Share:

  • रक्षा मामलों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    Fri Feb 6 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि रक्षा मामलों (Defence Matters) को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता (Cannot be used as Political Weapon) । कांग्रेस की तरफ से चीनी घुसपैठ के आरोप और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब को लेकर हंगामा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved