
डेस्क। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने सिनेमाघरों से दर्शकों की दूरी बढ़ने को लेकर चिंता जताई है। इसे लेकर निर्माता ने टिकटों की कीमतों को भी दोषी ठहराया है। इससे निपटने के लिए उन्होंने कुछ समाधान भी सुझाए हैं। आइए जानते हैं कि निर्माता ने कौन से सुझाव दिए हैं।
बॉलीवड फिल्मों को सिनेमाघरों में कम दर्शक मिलने के कारण फिल्म निर्माता सुभाष घई ने चिंता जताई है। इसे लेकर निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक खाली पड़े सिनेमाघर की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि आजकल बॉलीवुड क्यों बर्बाद हो रहा है। इसका कारण उन्होंने बताया कि दर्शक टिकटों की ज्यादा कीमत होने के कारण सिनेमाघरों से दूरी बना रहे हैं।
सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी को देखते हुए फिल्म निर्माता सुभाष घई ने समाधान सुझाते हुए कहा कि बॉलीवुड को राज्य सरकारों के साथ मिलकर सिनेमाघरों की 30% सीट को इकोनॉमी क्लास के लिए किफायती दामों पर तय कर देना चाहिए। इस वजह से अधिक-अधिक दर्शक सिनेमाघरों की ओर वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर तमिलनाडु में नियम बनाया गया है। निर्देशक की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई, जब दर्शकों के पास फिल्में देखने के ढेर सारे तरीके हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे कई माध्यम हैं, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में जाने से बहुत हद तक रोकने का प्रयास किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved