img-fluid

सड़कों पर बिक रहा गन्ना, शाम को होगी पूजा, सड़क पर दुकानें

November 04, 2022

उज्जैन। छोटी दीपावली को लेकर मंडी में गन्ने की खूब आवक हुई है। सुबह से ही इंदौर से आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचकर खरीदी कर रहे हैं। मंडी कर्मचारियों के मुताबिक लगभग 30 गाडिय़ां गन्ने की आई हैं। ज्यादा गाडिय़ां आने से गेट से लेकर अंदर तक गन्ना ही गन्ना दिख रहा है। मंडी में गन्ने की आवक ज्यादा होने के कारण आज भाव में थोड़ी कमी है। 20 रुपए से लेकर 40 रुपए तक गन्ना बिक रहा है।


  • किसान कल शाम से ही गन्ने लेकर तो आए ही, वहीं आज सुबह भी 8 गन्ने की गाडिय़ां आईं। शहर के दौलतगंज, फ्रीगंज, छत्रीचौक और कोयला फाटक, सिंधी कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर गन्ने तो बिक ही रहा है, वहीं ठेले के जरिए भी विभिन्न इलाकों में गन्ना बेचा जा रहा है। बाजार में भाव 20 से लेकर 40 रुपए नग है। छोटी दीपावली पर गन्ने का विशेष महत्व होता है। इसी दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा।

    Share:

  • प्रयास करें कि किशोर गृह में बच्चें का सुधार हो - डी.जे.

    Fri Nov 4 , 2022
    हक हमारा भी तो है अभियान में किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण-न्यायाधीश ने बालकों की समस्याएं सुनीं उज्जैन। हक हमारा भी तो है अभियान अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड मालनवासा में निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश ने वहाँ रहने वाले बालकों की समस्या सुनी और उनका समाधान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved