
शिमला। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की जबकि मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया गया। सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी मौजूद रहे। शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को भव्य तरीके से सजाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved