img-fluid

भारत यात्रा पर डोभाल और जयशंकर से मिलेंगे सुलिवन, अमेरिकी एनएसए का विदेश नीति पर होगा भाषण

January 05, 2025

नई दिल्ली. अमेरिका (America) के निवर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन (Jake Sullivan) पांच और छह जनवरी को भारत (India) की यात्रा पर रहेंगे। यहां वह अपने समकक्ष अजीत डोभाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। सुलिवन, पद छोड़ने से पहले भारत की अपनी इस यात्रा के दौरान दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में भारत-केंद्रित विदेश नीति पर भाषण भी देंगे।

यात्रा के दौरान सुलिवन विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य भारतीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद यह पद माइकल वाल्ट्ज संभालेंगे।


  • आईआईटी दिल्ली में युवा भारतीय उद्यमियों से मिलेंगे
    व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, सुलिवन भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ रक्षा, अंतरिक्ष और एआई तक के क्षेत्रों पर बात करेंगे। आईआईटी दिल्ली में सुलिवन युवा भारतीय उद्यमियों से मिल सकेंगे और द्विपक्षीय नवाचार गठबंधन मजबूती के लिए उठाए कदमों पर भाषण देंगे।

    हाल ही में एस. जयशंकर ने सुलिवन से की थी मुलाकात
    हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर व्यापक चर्चा की थी। जयशंकर ने खासतौर पर सुलिवन से हुई बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर जोर दिया था। उन्होंने शांति के महत्व पर बल देते हुए इसे कारोबार के लिहाज से जरूरी बताया था।

    Share:

  • गुजरात : पोरबंदर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश, क्रू के तीन सदस्यों की मौत

    Sun Jan 5 , 2025
    पोरबंदर. पोरबंदर (Porbandar) में कोस्टगार्ड (Coastguard) के एयर एन्क्लेव में रविवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) हो गया. इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई. क्रैश के दौरान घायल हुए दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया, जबकि हेलिकॉप्टर से कूदने वाले व्यक्ति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved