img-fluid

सूर्य का मीन राशि में हो जा रहा प्रवेश, बनेंगे दो राजयोग, इन चार राशियों को मिलेगा फायदा

March 14, 2026

नई दिल्ली। ग्रहों के राजा सूर्य (Sun) 15 मार्च 2026 को राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि (Pisces) में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस गोचर के साथ ही खरमास (Kharmas) की शुरुआत होगी। खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से ही शनि और शुक्र ग्रह मौजूद हैं, जिससे दो महत्वपूर्ण राजयोग बनेंगे। इन योगों का असर कुछ राशियों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य के मीन राशि में आने से शनि और शुक्र के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इन योगों का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से चार राशियों पर देखने को मिल सकता है।

शुक्र 26 मार्च तक मीन राशि में रहेंगे और इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि तक शुक्रादित्य राजयोग प्रभावी रहेगा। वहीं सूर्य और शनि की युति 14 अप्रैल 2026 तक असर दिखाएगी। ऐसे में यह समय कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इन योगों का अच्छा लाभ मिल सकता है। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, लेकिन बनने वाले राजयोग कई सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नए अवसर सामने आ सकते हैं।


  • वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर आय और करियर के मामले में अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और आपके काम की सराहना हो सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को भी इस अवधि में लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा फायदा हो सकता है और कोई महत्वपूर्ण सौदा तय हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। धन लाभ के साथ भविष्य के लिए बचत करने के अवसर भी मिल सकते हैं।

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए भी यह समय सकारात्मक माना जा रहा है। इस राशि के स्वामी शुक्र की सूर्य के साथ युति से बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग लाभ दे सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

    अस्वीकरण: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है।

    Share:

  • भविष्य के युद्ध के लिए भारत की नई रणनीति, जानें रासायनिक-परमाणु हमलों से कैसे निपटेगा देश

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। बदलते वैश्विक हालात और भविष्य के युद्ध (Future Warfare) के खतरों को देखते हुए भारत (India) ने सुरक्षा रणनीति को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रक्षा बल विजन-2047 दस्तावेज में रासायनिक, जैविक, (Chemical, biological,) रेडियोलॉजिकल और परमाणु यानी सीबीआरएन खतरों (CBRN Threats) को गंभीर चुनौती बताया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved