img-fluid

आज से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन जातकों की चमकेगी किस्मत

November 16, 2021

सूर्यदेवता ऊर्जा के केंन्द्र बिंदु माने जाते हैं। ज्योतिष  (Astrology) में सूर्य का विशेष महत्व होता है। सूर्य देव (Sun god) को प्रत्यक्ष देवता और सभी ग्रहों का राजा माना गया है, यही वजह है कि सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।
वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। नवंबर माह में 16 नवंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में सूर्य देव 16 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य एक राशि को छोड़कर किसी दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसका प्रभाव कई राशियों पर होता है। सूर्य एक महीने के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। 16 नवंबर को सूर्य मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं। जहां ये 16 दिसंबर तक रहेंगे। सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे भाव में रहते हैं वे सदैव व्यक्ति को मान-सम्मान और शुभ फल प्रदान करते हैं।



  • वृष राशि
    मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। 19 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, ज्योतिषाचार्य से जानें किन राशियों के लोग रहें सावधान।

    मिथुन राशि
    आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। माता का सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। धन- लाभ होगा।

    कन्या राशि
    वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

    मकर राशि
    कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

    Share:

  • पीएम मोदी आज करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, इन शहरों से गुजरेगा

    Tue Nov 16 , 2021
    लखलऊ/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर जायेंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे सुलतानपुर जिले के करवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved