मनोरंजन

Kapil Sharma Show में हुई Sunil Grover की वापसी, रंग लाई Salman Khan की कोशिश

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का लोगों को हंसाने का कारवां जारी है। वह कई सालों से अपने शो ‘द कपिल शर्मा’ (The Kapil Sharma Show) से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। इतनों सालों मे हमने इस शो के कई रंग-रूप देखे, लेकिन कपिल के अंदाज में कोई फर्क नहीं आया। शो कई बार विवादों में रहा, पर उन्होंने अपनी काबिलियत से शो आगे बढ़ाते रहे। वह जब अपने साथियों के साथ मंच पर आते हैं, तो ठहाकों की लड़ी सी लग जाती है। कीकू शरदा, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चटर्जी और चंदन इसमें उनका भरपूर साथ देते आ रहे हैं। लेकिन एक स्टार और है, जिसकी कमी आज भी लोगों को खलती है। हम बात कर रहे हैं- सुनील ग्रोवर की।


हम सभी जानते हैं कि एक विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो में आने से मना कर दिया था। झगड़े के बाद सुनील ने भले ही ये शो छोड़ दिया हो, लेकिन लोग आज भी उनका निभाया हुआ किरदार ‘गुत्थी’ और ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ नहीं भूले हैं। दर्शक सुनील को शो में वापस लाने की मांग करते रहे हैं। शो मेकर्स उन्हें वापस लाने की तैयारी में जुटे हैं। सालों बाद सुनील फिर से कपिल के साथ लोगों को हंसाते नजर आएंगे।

खबर के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे समय से सुनील और कपिल के बीच लड़ाई को सुलझाने में लगे हुए हैं। सलमान सुनील को काफी पसंद करते हैं, उनकी बॉन्डिंग भी अच्छी है। इसलिए शो के प्रोड्यूसर होने के नाते वो चाहते हैं कि सुनील फिर से शो में आएं। मेकर्स भी सुनील को वापस बुलाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। अब देखना ये होगा कि सुनील का क्या फैसला होता है।


कुछ साल पहले कपिल और सुनील की फ्लाइट में लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। कपिल ने बाद में उनसे बहुत माफी भी मांगी थी और कोशिश भी की थी कि सुनील शो में वापस आ जाएं, पर सुनील काफी खफा थे। वह नहीं माने। हालांकि वे इस घटना के बाद कई मौकों पर मिल भी चुके हैं। बीच-बीच में एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते रहे हैं, लेकिन काम के लिए साथ नहीं आए। अगर ये खबर सही साबित होती है तो दर्शक जल्द ही सुनील और कपिल को फिर से साथ देख पाएंगे।

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी बोले- कुछ लोग नहीं चाहते किसानों की आमदनी बढ़े

Tue Feb 16 , 2021
लखनऊ। देश की आजादी में बड़ी भूमिका अदा करने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा सम्मान दिया। बहराइच में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल की आधारशिला रखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्तौरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को राजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा पयागपुर रियासत के यशवेंद्र प्रताप सिंह ने […]