मुंबई। कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने साथी कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया (Samay Raina and podcaster Ranveer Allahabadia) के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में दिए गए स्टेटमेंट की कड़ी निंदा की है। सुनील पाल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि इन तथाकथित कॉमेडियन्स के खिलाफ कार्रवाई करने का समय आ गया है। ये वास्तव में कॉमेडियन्स हैं ही नहीं, बल्कि हमारे समाज पर एक धब्बा हैं। ये आतंकवादी हैं जो अभद्र भाषा और अश्लील सामग्री का उपयोग करते हैं। ये कंटेंट क्रिएटर होने का दावा करते हैं, लेकिन इनके पास कोई कंटेंट होता नहीं है। मेरा मानना है कि उन्हें इस तरह की गंदगी फैलाने के लिए कम से कम 10 साल की जेल की सजा मिलनी चाहिए।”
बी प्राक ने जारी किया वीडियो
वहीं बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘राधे राधे, दोस्तों! कैसे हो आप सब? मैं न यार, एक पॉडकास्ट में जाने वाला था अभी, जो बीयर बाइसेप्स का था, पर हमने कैंसिल कर दिया। क्यों? क्योंकि आपको पता है कि उनकी सोच कैसी है और वो कैसे शब्दों का प्रयोग कर रहा है। समय रैना के शो पर जो हो रहा है, ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है। ये बिल्कुल भी हमारी संस्कृति नहीं है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved