बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने फर्जी फिल्म पोस्टर साझा करने के लिए मुंबई के एक प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टर में दिखाया गया है कि शेट्टी (Sunil Shetty) फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसी को लेकर सुनील शेट्टी ने शिकायत दर्ज कराई है।
यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्टर के दिखने के बाद सामने आई। शिकायत में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने आरोप लगाया है कि कंपनी लोगों से संपर्क कर रही है और उनके नाम पर रुपये मांग रही है। वर्सोवा (Versova police) थाने में की गई शिकायत की अब पुलिस जांच कर रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved