img-fluid

सुनीता विलियम्स ने बताया अंतरिक्ष का अनुभव, ऊपर से अलग ही दुनिया

January 21, 2026

नई दिल्‍ली। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री (Astronaut)  सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) इन दिनों भारत के दौरे पर आई हैं। उन्होंने राजधानी दिल्ली (Delhi) पहुंचकर देशवासियों को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया। हाल ही में सुनीता विलियम्स और उनके साथ बुच विलमोर 286 दिन आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) में रहे। स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खामियों की वजह से उन्हें इतने दिन तक आईएसएस में रहना पड़ा। इस दौरान भारतमें भी लोग उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का धन्यवाद करने के लिए ही वह यहां आई हैं।

भारत आकर भावुक हो गईं सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स केरल के साहित्य महोत्सव में भी हिस्सा लेंगी। विलियम्स ने कहा कि उन्हें भारत आकर बहुत अपनापन महसूस होता है। उन्होंने बताया कि स्पेस स्टेशन में उन्हें भारतीय खाने की बहुत याद आ रही थी और तब उन्होंने नासा से कहा कि उनके लिए भारतीय खाना भइजवा दिया जाए। इसके बाद उन्हें कुछ पकवान भेजे गए और उन्होंने मिल बांट कर खाए।
अंतरिक्ष से कैसी दिखती है दुनिया



  • विलियम्स ने बताया कि धरती पर कदम रखते ही उन्होंने ब्रेड और सैंडविच खाई। सुनीता विलियम्स ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब आप अंतरिक्ष मे होते हैं तो आप अपना घर ढूंढते हैं। मैं तो मासाचुसेट्स में पली ढ़ी। मेरे पिता भारत से हैं और मेरी मां स्लोवेनिया की हैं। जाहिर सी बात है कि मैं अंतरिक्ष से इन जगहों को देखना चाहती थी। अंतरिक्ष में अनुभव होता है कि इस सोलर सिस्टम में हम कितनी कम जगह में साथ में रहते हैं। ऐसे में आपका नजरिया ही बदल जाता है। ऐसा लगता है कि हम लोगों में कोई अंतर नहीं बचा है। ऐसे में लगता है कि सबको मिलकर काम करना चाहिए।

    बता दें कि सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में इतिहास रचा है। वह अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला हैं। वह अंतरिक्ष में 300 से ज्यादा दिन रह चुकी हैं। इस बार तो उनका रिकॉर्ड ऐक्सिडेंटली बन गया। उन्हें आईएसएस से जल्दी ही वापस आना था लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

    Share:

  • मुसलमानों के बाद अब शंकराचार्य से भी कागज़? कांग्रेस बोली-नतमस्तक न होने की सज़ा दी जा रही है

    Wed Jan 21 , 2026
    नई दिल्ली।प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद(Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand) के साथ प्रशासन (administration)की कथित बदसलूकी और फिर उत्तर प्रदेश सरकार(state government) की तरफ से नोटिस जारी (notice issued)किए जाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि पहले यह सरकार मुसलमानों (government Muslims)से नागरिकता का कागज मांगती थी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved