img-fluid

सनी देओल और अक्षय खन्ना आमने सामने नेटफ्लिक्स फिल्म इक्का की कहानी चौंका देगी

February 04, 2026

नई दिल्ली । सनी देओल(Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बॉर्डर 2(Border 2) की शानदार बॉक्स ऑफिस(Box Office) सफलता के बाद अब उन्होंने अपनी पहली ओटीटी फिल्म(OTT film) इक्का का टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। नेटफ्लिक्स(Netflix) पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से सनी देओल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं और खास बात यह है कि 33 साल बाद वह फिर से वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं।
फिल्म इक्का का टीजर महज एक मिनट का है लेकिन उसी में कहानी की गंभीरता और टकराव की झलक साफ दिखाई देती है। सनी देओल का किरदार एक ईमानदार और सिद्धांतों पर चलने वाला वकील है जो हमेशा सच का साथ देता है। लेकिन उसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब उसे एक ऐसे शख्स का केस लड़ना पड़ता है जिससे उसका पुराना रिश्ता दुश्मनी का रहा है।

इस फिल्म में अक्षय खन्ना मर्डर के आरोपी के रोल में हैं। कहानी में दिखाया गया है कि सनी देओल का किरदार सालों पहले अक्षय खन्ना के किरदार का करियर बर्बाद कर देता है। समय बीतने के बाद वही इंसान एक गंभीर अपराध में फंस जाता है और उसे बचाने की जिम्मेदारी उसी वकील के कंधों पर आ जाती है जो उसका सबसे बड़ा दुश्मन रहा है।

यह मजबूरी और नैतिक द्वंद्व ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। सनी देओल को अपनी ईमानदारी और कानून के प्रति जिम्मेदारी के बीच कठिन फैसला लेना पड़ता है। कोर्टरूम में दोनों के बीच टकराव कहानी को और भी रोमांचक बना देता है।

टीजर में दो सीन खास तौर पर ध्यान खींचते हैं। एक सीन में पूछताछ के दौरान सनी देओल अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारते नजर आते हैं। वहीं दूसरे सीन में कोर्टरूम के भीतर सनी देओल की तेज आवाज और आक्रामक अंदाज पुराने दिनों की याद दिलाता है। तिलोत्तमा शोम फिल्म में दूसरी वकील की भूमिका में हैं जो सच के पक्ष में खड़ी दिखाई देती हैं।


  •  

    फिल्म में दिया मिर्जा संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इक्का को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने जो इससे पहले वी आर फैमिली हिचकी और महाराजा जैसी फिल्में बना चुके हैं। इक्का का टीजर रिलीज हो चुका है और जल्द ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

     

    Share:

  • एमपी में भीषण ओलावृष्टि से 1000 हेक्टेयर गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों में मायूसी

    Wed Feb 4 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि (Heavy Rain and Hailstorms) ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। ग्वालियर चंबल अंचल के एक दर्जन से अधिक गांवों में बर्फ जैसी ओलावृष्टि (Hailstorm like snow) ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। ओले गिरने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved